Nandurbar News: चांदसैली घाट में बोलेरो पलटने से 8 लोगों की मौत, 13 घायल

अश्वत्थामा ऋषि के दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

Nandurbar News दिवाली के अवसर पर अश्वत्थामा ऋषि के दर्शन कर नंदूरबार लौट रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो पलट गई। भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त भूषण गोसावी (28, घोटाने), पवन मिस्त्री (25), बालू धनगर (25), गणेश जयजीराम (25, नंदूरबार) के रूप में हुई है। जबकि 13 घायल हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर 12:30 बजे चांदसैली घाट में हुई।

धनतेरस पर महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश से हजारों तीर्थयात्री सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित अस्तंबा पर्वत की यात्रा के लिए आते हैं। ये तीर्थयात्री उस ऊंचे स्थान पर जाते हैं, जहां बाई अस्तंबा ऋषि विराजमान हैं। यात्री वहां से ऋषि के दर्शन करने के लिए लौटते हैं। ये श्रद्धालु तलोदा शहर या उसके आसपास के क्षेत्र में पर्वत की तलहटी में कुछ देर विश्राम करते हैं और फिर अपने-अपने गांवों को चले जाते हैं। यह तीर्थयात्रा पैदल ही पूरी करनी होती है। लेकिन, कई लोग तलोदा या अन्य स्थानों से वाहन द्वारा अपने-अपने गांव लौटते हैं।

तदनुसार, तीर्थयात्री यात्रा के लिए गए थे। इनमें नंदूरबार तहसील के युवा भी शामिल थे। यात्रा पूरी करने के बाद बोलेरो से गांव लौटते रहे थे। उसी समय चांदसैली घाट में उनकी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलट गई। भीषण हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। वहीं, सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी मदद किया। घाट किनारे पड़े शवों को इकट्ठा किया गया। देर शाम औपचारिकताओं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।

घायलों में ये हैं शामिल : दिनेश ठाकरे, कृष्णा मिस्त्री, रविराज ठाकरे, कृष्णा पाडवी, प्रदीप पाडवी, अर्जुन सोनवणे, राहुल ठाकरे, हिम्मत गोसावी, सागर पाटील, दमन गायकवाड़, जयेश मिस्त्री, गणेश गोसावी, कार्तिक सोनवणे घायल हुए हैं।


Created On :   18 Oct 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story