एनसीएल के 13 हजार कामगारों को मिलेगा 94 करोड़ बोनस

13 thousand workers of NCL will get 94 crore bonus
एनसीएल के 13 हजार कामगारों को मिलेगा 94 करोड़ बोनस
गुलजार होगा बाजार एनसीएल के 13 हजार कामगारों को मिलेगा 94 करोड़ बोनस

डिजिटल डेस्क सिंगरौली (मोरवा)। जल्द ही जिले के त्यौहारी बाजार गुलजार होंगे, इसमें एनसीएल के कोयला कामगारों का अहम योगदान होगा। सोमवार की शाम कोल इंडिया कार्यालय नई दिल्ली में हुई मानकीकरण की बैठक में कोयला कामगारों को 72500 रूपये सालाना बोनस दिए जाने पर सहमति बना ली गई है। कोल इंडिया प्रबंधन और केन्द्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की बीच चली लंबी वार्ता के उपरांत इस राशि के भुगतान पर सहमति बनी है। इस बोनस से कोल इंडिया के लगभग 2.8 लाख और एनसीएल के लगभग 13000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 11 अक्टूबर तक यह राशि प्रत्येक कर्मचारी के खाते में भेज दी जायेगी। इस लिहाज से जिले के बाजार में 94 करोड़ रूपये का एक बड़ा हिस्सा आयेगा।
बीते वर्ष 2020 में यह राशि 68500 रूपये थी। इस वर्ष कोल इंडिया के शुद्ध लाभ को देखते हुए श्रमिक नेताओं ने 80 हजार रूपये बोनस दिए जाने की मांग उठायी थी। जिसमें कोल इंडिया प्रबंधन 70 हजार रूपये देने पर जल्द ही सहमत हो गया था। लेकिन प्रतिनिधियों पे कम से कम 80 हजार या इसके आसपास बोनस की राशि दिए जाने पर प्रबंधन से आग्रह किया। अंतत: प्रतिनिधियों के निगोसिएशन उपरांत प्रबंधन ने 72500 रूपये बोनस पर अंतिम मुहर लगा दी है। 
साल भर करते हैं इंतजार
परफारमेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीआरएल) या सालाना बोनस के लिए कोयला कर्मियों को इंतजार रहता है। दुर्गापूजा और दीवाली से पूर्व मिलने वाली इस राशि से जिले के बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। कोयला कर्मी अपनी पसंद के अनुसार खुलकर खरीददारी करते हैं, जिसके लिए बाजार के व्यवसायियों को भी आस लगी रहती है। श्रमिक नेताओं ने इस बोनस की राशि को उत्साहजनक बताया है। हालांकि यह राशि बीते वर्ष के  औसत में दो हजार रूपये कम है, जिसमें 62500 से बढा़कर 68500 बोनस दिया गया था यानी की पूरी 6 हजार रूपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस वर्ष महज 4 हजार रूपये या 5.84 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज हुई जबकि कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। 
वेतन के साथ ही मिलेगा बोनस
एनसीएल कर्मियों के बैंक खाते में अमूमन 10 तारीख को वेतन अपडेट होता है। ऐसा माना जाना जा रहा है कि उसी के साथ ही इस बार बोनस की एकमुश्त राशि उनके खाते में पहुंच जायेगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही बोनस की घोषणा कर दी गई है। पूजा के बीच में ही बोनस के भुगतान की तिथि भी मुकर्रर हो गयी है। जिससे कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। 
पर्वो की तैयारियों जोरों पर
बोनस के साथ ही दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के साथ ही जिले में छह महापर्व की तैयारियां भी जोरों पर है। कोयला कर्मियों के परिवारों में पर्वों की तैयारियां शुरू हैं तो दूसरी तरफ बाजारों को काफी उम्मीदे हैं। बीते वर्ष कोविड संक्रमण से लोग सकते में रहे और खुलकर पर्व नहीं मना सके। लेकिन फिलहाल इस वर्ष सबकुछ सामान्य होते नजर आ रहा है, जिससे पर्व भी हंसी खुशी मनाए जा सकेंगे।
 

Created On :   6 Oct 2021 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story