किल कोरोना अभियान में 4 लाख 62 हजार 70 घरों का सर्वे किया गया 2084 सर्वे टीम 23 लाख 74 हजार 247 व्यक्तियों तक पहुंची, 4 हजार 975 संदिग्ध पाये गये, 29 कोरोना पॉजीटिव निकले

डिजिटल डेस्क उज्जैन | उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन जिले में किल कोरोना अभियान चलाया गया। किल कोरोना अभियान के दौरान एक से 15 जुलाई के बीच घर-घर जाकर दो हजार 84 सर्वे दल द्वारा चार लाख 62 हजार 70 घरों में 23 लाख 74 हजार 247 व्यक्तियों का सर्वे किया गया। जिले की अनुमानित जनसंख्या 22 लाख 65 हजार 25 का यह 104.82 प्रतिशत है। सर्वे में सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया एवं डेंगू आदि की पहचान की गई। इस दौरान कोरोना के संदिग्ध चार हजार 962 लोगों के सेम्पल लिये गये। जांच उपरान्त इनमें से 29 कोरोना पॉजीटिव निकले हैं। साथ ही 18 मलेरिया, 388 डेंगू के मरीजों की भी पहचान कर इनका उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किल कोरोना अभियान के तहत जिले में दो हजार 84 सर्वे दल जिनमें आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक शामिल थे, द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया। उक्त सर्वे दल के ऊपर 326 सुपरवाइजर्स की टीम थी, जिनमें एएनएम, एमपीडब्ल्यू शामिल थे। सुपरवाइजरी दल के ऊपर कुल 32 चिकित्सक प्रभारी बनाये गये थे। जिले में कुल 228 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से 1140 ग्रामों में 23 लाख 74 हजार 247 व्यक्तियों तक सर्वे टीम पहुंची एवं सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की जांच की गई। सर्वे में कुल चार हजार 975 व्यक्ति संदिग्ध पाये गये। इनमें से चार हजार 962 व्यक्तियों का सेम्पल लेकर कोरोना की जांच करवाई गई।

Created On :   17 July 2020 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story