सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर 250 ग्राम सोना,6 किलो चांदी ले उड़े 4 नकाबपोश

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भगवां में सनसनीखेज वारदात सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर 250 ग्राम सोना,6 किलो चांदी ले उड़े 4 नकाबपोश

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। भगवां नगर में शनिवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी पर हमला कर लाखों का सोना-चांदी एवं नकदी लूट लिया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी से लूटे गए बैग में 250 ग्राम सोना एवं 6-7 किलो चांदी एवं 70 हजार रुपए नकद थे। उस हिसाब से यह लूटे गए सामान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक हो सकती है।

जानकारी के अनुसार भगवां निवासी सर्राफा व्यापारी राजकुमार सोनी उम्र 40 वर्ष शनिवार की शाम पौने 6 बजे अपनी दुकान बंद करके रोज की भांति बाइक से पुरानी बस्ती भगवां अपने घर जा रहे थे। इस बीच पुराने बाजार के पास सामुदायिक भवन तिराहा पर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पीछा करते हुए आए और सीधे लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद सीने पर कट्‌टा अड़ा दिया, जब तक व्यापारी कुछ समझ पाता, उक्त लोगों ने व्यापारी के कब्जे से 70 हजार की नकदी सहित लाखों रुपए के जवरातों से भरा बैग छीन लिया। आरोपी व्यापारी के सिर में प्रहार करते हुए पटिया जंगल की ओर भाग खड़े हुए। घायल व्यापारी एवं परिजनों ने बैग में करीब 6-7 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना होना बताया है। पुलिस आसपास के सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही है। भगवां थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिलते ही आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है। फरियादी से घटना की जानकारी ली जा रही है। घटना गंभीर तो है, लेकिन लूट कितने की हुई है, इस बारे में जानकारी ली जा रही है।

रैकी कर घटना को अंजाम देने का संदेह

संदेह जताया है कि उक्त आरोपियों ने पहले रैकी की, इसके बाद घटना को अंजाम दिया है। सर्राफा व्यापारी का उक्त रास्ते से ही आना-जाना होता था। व्यापारी प्रतिदिन दुकान में अपने सोने-चांदी के आभूषण बैग में लेकर जाता था और दुकान बंद होने पर फिर वापस अपने घर ले आता था। लूटे हुए बैग में व्यापारी के जरूरी दस्तावेज सहित दुकान की चाबी है, जो बदमाश अपने साथ ले गए। आरोपियों ने पलक झपकते ही घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। हालांकि सर्राफा व्यापारी राजकुमार सोनी के साथ उनका साथी मनोज भी था, लेकिन जब तक वह कुछ करता तब आरोपी अपना काम करके भाग खड़े हुए। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी रही। घायल के परिजनों ने भी 10 लाख से ऊपर की लूट होने की पुष्टि की है।
 

Created On :   26 Sep 2022 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story