नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर हुआ हादसा, सड़क हादसे में 2 की मौत- 1 घायल 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
घटना नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर हुआ हादसा, सड़क हादसे में 2 की मौत- 1 घायल 

डिजिटल डेस्क, मनसर. नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग स्थित मनसर के समीप सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब  3.40 बजे के दौरान टिप्पर को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर से आ रहे टिप्पर क्रमांक एमएच-40, बीए- 2867 का मनसर के समीप अचानक टायर पंक्चर हो गया। चालक गाड़ी साइड में लगा कर टायर बदलने हेतु ट्रक के नीचे घुसा था। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच-40, एके- 4896 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों ने ओरियंटल टोल प्लाजा व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओरियंटल की  एंबुलेंस में डॉ. अनिल गजभिए, एंबुलेंस चालक मनोज ठाकरे की मदद से सभी घायलों को नागपुर ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई। आगे की जांच रामटेक पुलिस स्टेशन के पीआई प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में एपीआई निशा भुते, पीएसआई संजय खोब्रागड़े, पीएसआई लांजेवार, नितेश पिपरोदे, गोपाल डोकरमारे, प्रज्वल, उमेश परसगाये आदि कर रहे हैं।

Created On :   31 Aug 2022 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story