ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में एक की मौत

Accident on Shegaon-Balapur road - one died in the grip of tractor wheel
ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में एक की मौत
शेगांव बालापुर मार्ग पर हादसा ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में एक की मौत

डिजिटल डेस्क, शेगांव। बालापुर मार्ग पर स्थित मुरारका स्कूल के समीप टर्निंग पॉइंट पर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर २६ वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत होने की घटना २५ मार्च की रात दस बजे घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवला पलसखेड निवासी २६ वर्षीय आनंद अशोक गवई २५ मार्च की रात जवला पलसखेडा ट्रैक्टर लेकर जाते समय अचानक ट्रैक्टर चालक अशोक गवई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शेगांव शहर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव नीचे से निकालकर शव विच्छेदन के लिए स्थानीय सईबाई मोटे उपजिला अस्पताल में भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर पुलिस थाने में जमा किया है। आगे की जांच पुहेकां मुरलीधर वानखडे तथा स़जय करूटले कर रहे हैं।

Created On :   29 March 2022 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story