स्वतंत्रता दिन के अमृत महोत्सव पर न्यायालय परिसर में पौधों का रोपण

Planting of saplings in the court premises on the elixir of independence day
स्वतंत्रता दिन के अमृत महोत्सव पर न्यायालय परिसर में पौधों का रोपण
शेगांव स्वतंत्रता दिन के अमृत महोत्सव पर न्यायालय परिसर में पौधों का रोपण

डिजटल डेस्क, शेगांव. स्वतंत्रता दिन के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अवसर पर शेगांव के दिवाणी एवं फौजदारी न्यायालय में 15 अगस्त को गो ग्रीन फाउंडेशन एवं अधिवक्ता संघ शेगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शेगांव अधिवक्ता संघ के दिवंगत वरिष्ठ विधिज्ञ स्व. एस. टी. अग्रवाल, स्व. एस. के. डांगरा, स्व. प्रदीप तलणीकर की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थान पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एम. एन. मलसाहब तथा प्रमुख अतिथि शेगांव न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश जे. आर. घाडगे, शेगांव न्यायालय समेत न्यायाधीश व्ही. डी. सालवे, शेगांव न्यायालय के द्वितीय सह न्यायाधीश जी. ए. तराल उपस्थित थें। कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल, श्रीमती रेखा डांगरा, एड. तलणीकर उपस्थित थे। इस समय अतिथियों के हाथों पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में गो ग्रीन फाउंडेशन के सदस्य न्यायालयीन कर्मचारी तथा अधिवक्ता संघ के सम्माननीय सदस्य बड़े पैमाने पर उपस्थित  थे। इस समय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मल एवं शेगांव न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश घाडगे ने वृक्ष व पौधारोपण से होनेवाले लाभ इस विषय पर प्रकाश डाला। न्यायालय परिसर में १२५ पौधों का रोपण किया गया।

Created On :   18 Aug 2022 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story