हादसा: अस्पताल से इलाज करा घर लौट रही महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

अस्पताल से इलाज करा घर लौट रही महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
  • महिला को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मारी
  • महिला की दर्दनाक मौत हो गई
  • नांदूरा में खनिज की चोरी करते शख्स को दबोचा

डिजिटल डेस्क, शेगांव। अस्पताल से पैदल घर जा रही महिला को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मारी। घटना खामगांव मार्ग स्थित गुरूकृपा होटल के सामने घटी। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय जगदंबा नगर निवासी अलकाबाई अरूण ढगे की तबीयत खराब होने से वह खामगांव मार्ग पर स्थित गजानन महाराज अस्पताल गई थी।

इलाज करवा जब महिला घर की ओर पैदल लौट रही थी, इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ऑटो क्रमांक एमएच 28 बीए 1026 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ढगे गंभीर रूप से घायल हुई। उन्हें तुरंत सईबाई मोटे अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित किया। मामले में मृतका के बेटे अमोल ढगे की शिकायत पर शेगांव शहर पुलिस ने ऑटो चालक अमोल विष्णु हुरप डे निवासी पिंपलगांव काले के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

खनिज की चोरी करते शख्स को दबोचा

उधर नांदूरा में अवैध तौर पर खनिज की ढुलाई करते जब्त टिप्पर वाहन समेत दो ब्रास रेत बरामद की गई। मामला तहसील के ग्राम येरली परिसर का है। वाहन चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम येरली के गजानन महाराज मंदिर परिसर में पुलिस दस्ता पेट्रोलिंग करते समय आरोपी शाम मनोहर दहीभजन उम्र साल निवासी प्रिंपी देशमुख, अवैध तौर पर वाहन क्रमांक एमएच 28 बीबी 6098 से दो ब्रास रेत की ढुलाई करते नजर आया।

वाहन का मूल्य 18 लाख रूपए तथा रेत मूल्य 8 हजार रूपए बताया गया, जिसे जब्त किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच अधिकारी पुहेकां गजानन इंगले कर रहे हैं।


Created On :   17 Jan 2024 2:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story