डीजे बंद करवाने से पहुंची पुलिस, आरोपियों ने थाने में जमकर मचाया उत्पात

Accused created a ruckus in the police station
डीजे बंद करवाने से पहुंची पुलिस, आरोपियों ने थाने में जमकर मचाया उत्पात
शेगांव डीजे बंद करवाने से पहुंची पुलिस, आरोपियों ने थाने में जमकर मचाया उत्पात

डिजिटल डेस्क, शेगांव। रात के समय चल रहे डीजे बंद करने के कारण शेगांव पुलिस थाने में रविवार की मध्य रात पुलिस थाने में आकर हंगामा मचाया गया एवं शासकीय सम्पत्ति का नुकसान कर शासकीय काम में बाधा निर्माण किया गया। मामले में शहर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेगांव शहर पुलिस सुत्रों ने सोमवार 7 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे दी जानकारी के अनुसार, रविवार 6 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी कि, बस डिपो के पीछे विश्वनाथ नगर परिसर में डीजे शुरू है। इस जानकारी पर ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस अधिकारी, कर्मचारी समेत वहां पहुंचे एवं बज रहे डीजे को बंद करने के बारे में सूचित किया। लेकिन इस समय सम्बन्धितों ने पुलिस के साथ विवाद किया, कुछ लोग शेगांव थाना में महिला समेत पहुंचे, उन्होंने वहां हंगामा मचाकर तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की। उसी तरह शासकीय काम में बाधा निर्माण की।  

इनके खिलाफ मामला दर्ज

इस संदर्भ में सहायक पुलिस निरीक्षक गौतम इंगले की शिकायत पर बलवंत चिंतामण बाभुलकर (28) निवासी झाड़ेगांव तहसील शेगांव, भारत अर्जुन बाभुलकर  (31) निवासी विश्वनाथ नगर शेगांव, नरेश अर्जुन बाबुलकर (31) निवासी विश्वनाथ नगर शेगांव, सुनील बाबूराव खंडेराव (30) निवासी कारंजा, जिला अकोला समेत दो महिलाएं समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ धारा 143, 147, 149, 353, 332, 504 समेत सहधारा 3, सार्वजनिक संपत्ति की हानि प्रतिबंधक अधिनियम 1984 सहधारा 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट कानून के तहत अपराध दर्ज किया है। इस घटना के बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल कोली समेत वरिष्ठ अधिकाऱियों ने शेगांव पुलिस थाने को भेंट दी। मामले की जांच थानेदार पुलिस निरीक्षक अनिल गोपाल कर रहे हैं।

Created On :   7 Feb 2022 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story