Assam Assembly Election: जनसभा में बोले अमित शाह- मोदी जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई

Assam Assembly Election: जनसभा में बोले अमित शाह- मोदी जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर असम पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, श्रीमंत शंकरदेव ने दूरदृष्टि के साथ पूरे पूर्वी क्षेत्र को भारत के साथ जोड़ने का प्रयास किया। महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन के वक्त कहा था कि असम सही में भाग्यशाली है कि यहां 500 साल पहले शंकरदेव जी ने जन्म लिया।

असम में 15 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही मगर कभी श्रीमंत शंकर देव जी की भूमि को उन्होंने पुण्य स्थली मानकर उसमें एक स्मारक बनाने का काम नहीं किया। आपने भाजपा को मौका दिया और हमारे दोनों नेताओं ने श्रीमंत शंकर देव जी के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई है। पहले असम आंदोलन, हिंसा से जाना जाता था, आज मोदी जी ने असम का गौरव बढ़ाने के ढेरों कार्य किए हैं।जो असम पहले हथियार, आंदोलन के लिए जाना जाता था, वहां बोडो लैंड का समझौता हुआ। नरेन्द्र मोदी जी ने 5 साल में करीब 35 बार उत्तर पूर्व का दौरा कर यहां के विकास कार्यों को गति दी।

बाढ़ के कारण यहां लाखों लोग अपने घर को छोड़कर जाने के मजबूर होते हैं। सैटेलाइट के माध्यम से ऐसे स्थान ढूंढे गए हैं, जहां से पानी को डायवर्ट करके बड़े-बड़े तालाब बनाए जाएंगे, सिंचाईं की व्यवस्था की जाएगी, पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे और असम को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा।

असम आंदोलन के वक्त जिस कांग्रेस ने असम ये युवाओं पर गोली चलाई, इसको जिताने के लिए आंदोलन करने वाले अलग-अलग नाम से भाजपा के वोट काटने के लिए खड़े हुए हैं। उनका मकसद है कांग्रेस को जिताना और सभी को मालूम है कि कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती है।

 

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए अमित शाह

 

2016 में असम राज्य में बीजेपी ने बनाई थी सरकार 
असम में राज्य में कुल 126 विधानसभा सीटें है। यहां अंतिम बार साल 2016 में चुनाव हुए थे। वर्तमान में यहां बीजेपी की सरकार है। इससे पहले 15 साल तक कांग्रेस सत्ता पर काबिज थी। 2016 में बीजेपी ने 60 सीटें जीतीं थीं। इस बार बीजेपी 100 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। 

Created On :   25 Feb 2021 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story