मुरैना: दुर्घटना में मृत्यु होने पर 313 मजदूरों के परिजनों को मिली 12 करोड़ 48 लाख रूपये की अनुग्रह राशि

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुरैना: दुर्घटना में मृत्यु होने पर 313 मजदूरों के परिजनों को मिली 12 करोड़ 48 लाख रूपये की अनुग्रह राशि

डिजिटल डेस्क, मुरैना। मुरैना मुख्यमंत्री (नया सवेरा) संबल योजना के अन्तर्गत संचालित अनुग्रह सहायता (दुर्घटना में मजदूरों की मृत्यु) पर दी जाने वाली सहायता राशि के अन्तर्गत चंबल संभाग के 313 मजदूरों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 48 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता वितरित की गई है। चंबल संभाग में 12 लाख 21 हजार 807 मजदूर पंजीकृत है। मुरैना जिले में पंजीकृत 5 लाख 7 हजार 980 श्रमिकों में से 127 श्रमिकों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 5 करोड़ 8 लाख रूपये की अनुग्रह राशि वितरित की गई है। इसी तरह भिण्ड जिले में पंजीकृत 4 लाख 42 हजार 852 श्रमिकों में से 134 श्रमिकों की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर उनके परिजनों को 5 लाख 32 हजार रूपये की अनुग्रह राशि और श्योपुर जिले में पंजीकृत 2 लाख 70 हजार 975 श्रमिकों में 52 श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 2 करोड़ 8 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि वितरित की गई है।

Created On :   12 Sep 2020 9:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story