- पश्चिम बंगाल में दोपहर 3:39 बजे तक 66.76 फीसदी हुआ मतदान
- लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इंडियन आर्मी के उप सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला
- चुनाव आयोग ने असम के चार बूथों पर फिर से चुनाव कराने का दिया आदेश
- RSS प्रमुख मोहन भागवत कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
- छत्तीसगढ़ के रायपुर में लागू हुआ संपूर्ण लॉकडाउन, 19 अप्रैल तक रहेगी सख्ती
दक्षिण मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आठवले, कार्यकर्ताओं से कहा- हो जाओ तैयार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी चुनावों के लिए भाजपा और आरपीआई के बीच सीटों के बंटवारे का फैसला हुए बिना पार्टी के अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने दक्षिण-मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। आठवले ने बांद्रा पूर्व में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह ऐलान किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया तैयारी में जुटने का निर्देश
आठवले ने दक्षिण-मध्य मुंबई क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयारी में जुटने को कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 3 अक्टूबर को महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। फिलहाल दक्षिण-मध्य मुंबई लोकसभा सीट शिवसेना के पास हैं। इस सीट से शिवसेना के राहुल शेवाले सांसद हैं।
भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य
आठवले फिलहाल भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं। वह पंढरपूर लोकसभा सीट से दो बार निर्वाचित हुए थे जबकि साल 2009 में शिर्डी लोकसभा सीट से उनकी हार हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पाला बदल कर शिवसेना और बाद में भाजपा के साथ रहने का फैसला किया।