जगताप के निशाने पर पीएम मोदी और फडणवीस, कर दी तीखी आलोचना

Bhai Jagtap targets on PM Modi and Fadnavis, criticized
जगताप के निशाने पर पीएम मोदी और फडणवीस, कर दी तीखी आलोचना
जगताप के निशाने पर पीएम मोदी और फडणवीस, कर दी तीखी आलोचना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अर्मादित टिप्पणी की है। रविवार को जगताप ने दक्षिण मुंबई में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जगताप ने फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कामों का उल्लेख करते हुए अर्मादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि फडणवीस प्रदेश के अब तक के इतिहास में ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने न गरीबों का भला किया और न ही मजदूरों, किसानों और महिलाओं के लिए काम किया। लेकिन भाजपा सरकार के समय इन सभी वर्गों पर अन्याय और अत्याचार को हम सभी ने देखा है। जगताप ने गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का गैस सिलेंडर से उनका क्या संबंध है। उन्हें सिलेंडर का वजन कितना होता है यह भी नहीं पता होगा। जगताप ने कहा कि यूपीए सरकार के समय गैस सिलेंडर का दाम 396 रुपए था तो भाजपा ने पूरे देश में तमाशा किया था। अब गैस सिलेंडर की कीमतें 700 रुपए से ज्यादा है। केंद्र सरकार ग्राहकों की सब्सिडी भी खा गई। इसलिए कांग्रेस महंगाई के खिलाफ पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेगी। 
 

Created On :   31 Jan 2021 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story