मुंबई बीएमसी चुनाव: बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान, अक्षय कुमार की दरियादिली ने जीता दिल, गुलजार बोले - वोट देना लोकतंत्र को करता है मजबूत

बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान, अक्षय कुमार की दरियादिली ने जीता दिल, गुलजार बोले - वोट देना लोकतंत्र को करता है मजबूत
  • बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
  • अभिनेता अक्षय कुमार सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहे

Mumbai News. मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मुंबईवासियों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन मुंबईवासियों के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा, “आज मुंबईवासियों के हाथ में रिमोट कंट्रोल है। बाद में बिजली, पानी और सड़कों की शिकायत करने से बेहतर है कि सही उम्मीदवार को वोट दिया जाए।असली हीरो बनन है तो डायलॉगबाजी नहीं आकर सीधे वोट करें।” उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी मतदान किया। ट्विंकल ने कहा कि वोट डालने से यह अहसास होता है कि हमारे हाथ में भी कुछ नियंत्रण है।


अक्षय कुमार की दरियादिली ने जीता दिल

मुंबई में वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार की दरियादिली और संवेदनशीलता की चर्चा हर तरफ हो रही है। हमेशा की तरह अक्षय कुमार इस बार भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचे। जहां अक्षय कुमार ने एक परेशान फैन की बात को न सिर्फ ध्यान से सुना, बल्कि उसे नजरअंदाज किए बिना मदद का भरोसा भी दिया। पिता के भारी कर्ज की पीड़ा साझा करती उस युवती से उन्होंने बेहद सादगी और अपनापन दिखाते हुए अपनी टीम को नंबर देने को कहा। भावुक होकर जब फैन उनके पैर छूने लगी तो “बेटा, ऐसा मत करो” कहकर उसे रोकना अक्षय के संस्कार और इंसानियत को दर्शाता है। बिना किसी दिखावे के मदद का हाथ बढ़ाना यही उनकी असली पहचान है, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों दिल जीत लिए।जहां अक्सर फिल्म कलाकार ऐसे पलों में चुपचाप आगे बढ़ जाते हैं वहां अक्षय ने युवती को ना ही मदद का भरोसा दिलाया बल्कि टीम से उसका नंबर भी लेने को कहा।

आमिर खान

आमिर खान ने भी मतदान किया और लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीएमसी की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है, इसलिए सभी को बाहर आकर मतदान करना चाहिए।

सलमान खान और सलीम खान

पटकथा लेखक सलीम खान ने भी वोट डालते हुए कहा, “मैंने वोट डाल दिया है, आप सभी भी अपना कर्तव्य निभाइए।” सलमान खान भी भारी सुरक्षा के बीच मतदान करने पहुंचे। मतदान कर जल्दी में मीडिया को बाय कहते हुए वह अपनी कार में निकल गए।


गुलजार

गीतकार और कवि गुलजार ने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वोट देना लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने कहा, “अगर आप वोट नहीं देते हैं, तो शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं।”

हेमा मालिनी, नाना पाटेकर और अन्य सितारे

अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी ने मुंबईवासियों से स्वच्छ और सुरक्षित शहर के लिए सही उम्मीदवारों को चुनने की अपील की। नाना पाटेकर पुणे से यात्रा कर मतदान करने पहुंचे और लोगों से घर से बाहर निकलकर वोट डालने को कहा। इस दौरान सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता, कैलाश खेर, विशाल ददलानी, सान्या मल्होत्रा, शाबान आजमी और जोया अख्तर ने भी मतदान किया।

जॉन अब्राहम अपने माता पिता के साथ पहुंचे

मतदान करने वालों की पहली लिस्ट में अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम भी आता है। जॉन ना केवल खुद बल्कि अपने माता-पिता को भी वोट कराने मतदान केंद्र पर पहुंचे। जॉन माता-पिता का हाथ पकड़कर मतदान केंद्र के भीतर ले गए।

रणबीर कपूर और विकी कौशल

रणबीर कपूर और विक्की कौशल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और वोट डालने पहुंचे। हलांकि दोनों अपनी पत्नियों आलिया और कैटरीना के बिना मतदान करने पहुंचे थे।

अन्य प्रमुख नाम

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बीएमसी चुनाव में वोट डाला। राकेश रोशन, रीना दत्ता और इरा खान भी मतदान करने वालों में शामिल रहीं।

Created On :   15 Jan 2026 10:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story