झूठ बोलकर प्रदेश में बनी थी भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार: नंदा

BJPs double engine government was formed in the state by lying: Nanda
झूठ बोलकर प्रदेश में बनी थी भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार: नंदा
भदोही झूठ बोलकर प्रदेश में बनी थी भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार: नंदा

 डिजिटल डेस्क, भदोही। उत्तर प्रदेश में झूठ बोलकर 2017 में डबल इंजन की सरकार बनी। भाजपा सरकार ने सिर्फ जुमले बाजी कर जनता को भ्रमित किया। यही कारण है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में सपा की चली आंधी अब सुनामी में बदल गई है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद किरणमय नंदा ने शनिवार को शारदापुरी में स्थित एक कालीन प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ क्या बुलडोजर चलाएंगे। अब तो जनता खुद बुलडोजर लेकर चल पड़ी है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। श्री नंदा ने कहा कि 3 मार्च को वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी कार्यक्रम होगा। जहां पर वे संयुक्त रूप से रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे।
इस मौके पर सयुस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव, शालिनी यादव,  अल्ताफ हुसैन अंसारी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Created On :   28 Feb 2022 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story