जमुनिहा गांव में खूनी संघर्ष, महिला की मौत, अन्य घायल

Bloody clash in Jamuniha village, woman killed, others injured
जमुनिहा गांव में खूनी संघर्ष, महिला की मौत, अन्य घायल
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जाँच में जुटी जमुनिहा गांव में खूनी संघर्ष, महिला की मौत, अन्य घायल

डिजिटल डेस्क रीवा। जिले के जनेह थाना क्षेत्र के जमुनिहा गांव में हुए खूनी संघर्ष में महिला की जान चली गई। बुधवार की रात लगभग 8 बजे हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल सावित्री कोल पति हरीश 38 वर्ष सहित 3 लोगों को उपचार के लिए त्योंथर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ सावित्री मृत घोषित कर दी गई।
त्योंथर चौकी पहुंच गए परिजन-
मृतिका के परिजन सोहागी थाना की त्योंथर चौकी पहुँच गए। जहाँ से जनेह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जनेह थाना प्रभारी प्रदीप सिंह घटना स्थल पहुँचे, वहीं दूसरी टीम को त्योंथर रवाना किया गया।
सब्बल से मारा-
विवाद की वजह अभी स्पष्ट नही है। कुछ लोग जहा बच्चों के विवाद से जोड़ रहे है, तो कुछ लोगों का कहना है कि ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Created On :   20 Oct 2021 4:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story