Rewa News: गाय को ऑटो में बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा, बुरी तरह हुई घायल..आंख की रोशनी गई, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

- रीवा में पशु क्रूरता का मामला सामने आया
- युवक ने ऑटो में बांधकर गाय को घसीटा
- पशु क्रूरता और गौवंश अधिनियम के तहत मामला हुआ दर्ज
डिजिटल डेस्क, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने एक गाय को अपने ऑटो में बांधा और कई किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार युवकों ने ऑटो का पीछा किया और युवक को पकड़ा। करीब 4 किलोमीटर तक घसीटे जाने से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर गहरे घाव बन गए। इसके साथ ही उसकी एक आंख की रोशनी भी चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिक्शा को जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता और गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना बिछिया थाना इलाके में शनिवार रात की है, जहां एक युवक को गाय अपने ऑटो के पीछे बांधकर घसीट रहा था। तोपखाने के पास खड़े युवकों ने ये देखकर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी ने ऑटो रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ाई और भागने लगा। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ा। गाय को गंभीर हालत में गोशाला में भर्ती कराया है।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी युवक मुस्लिम है और वह जानबूझकर यह कृत्य कर रहा था। उन्होंने बताया, हम उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। वह गाय को कसाईखाने ले जा रहा था।
इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के नेता बालकृष्ण द्विवेदी ने कहा, 'यह जेहादी मानसिकता का परिणाम है। धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। सड़कों पर गाय माता का खून बहाया गया है। यह माफ नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो हम खुद न्याय करेंगे।'
Created On :   28 July 2025 12:58 AM IST