जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Brother-in-law raped sister-in-law, case registered
जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। युवती से उसके सगे जीजा ने ही दुष्कर्म किया है। आरोपी डरा धमकाकर पिछले दो साल युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। शारीरिक और मानसिक शोषण की शिकार युवती ने परिजनों को अपने साथ हो रहे कृत्य की जानकारी दी। तब परिजनों ने उसे थाने लाकर आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 में युवती घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर जीजा 35 वर्षीय रविन्द्र यादव ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी जीजा ने कई बार युवती से दुराचार किया। लगभग दो साल तक शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा झेलती रही पीडि़ता ने पिछले दिनों परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने युवती को थाने लाकर आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र यादव के खिलाफ धारा 376 (1), 376 (2) एनएफ, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Created On :   21 April 2020 11:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story