- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
दबंगों ने वृद्ध महिला को चौराहे पर लाठियों से पीटा - जमीन खरीदने का था मामला
डिजिटल डेस्क,बड़ामलहरा। जमीन के विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने एक वृद्ध महिला को महाराजगंज बस स्टैंड में जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने वृद्ध महिला के उपर लाठी डंडों से हमला किया जिससे महिला के शरीर में गंभीर चोटे पहुंची हंै। भीड़ भरे बस स्टैंड में दबंग लोग वृद्ध महिला को तब तक पीटते रहे, जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गई। वृद्ध महिला के साथ बेरहमी से मारपीट होती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग महिला को बचाने के बजाय तमाशबीन बने देखते रहे। महाराजगंज निवासी 57 वर्षीय महिला रामबाई कुशवाहा की जमीन के बगल से मनीराम उपाध्याय की जमीन है। वे चाहते थे कि महिला अपनी जमीन उनको बेच दे , लेकिन महिला ने अपनी जमीन किसी दूसरे को बेच दी। उसी बात को लेकर मनीराम महिला से दुश्मनी रखते थे। रविवार की सुबह जब महिला महाराजगंज बस स्टैंड के पास अकेले थी। उसी समय मनीराम अपने परिवार के लखन उपाध्याय, भरत भूषण उपाध्याय मुकेश उपाध्याय व अन्य के साथ पहुंचे और महिला के उपर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
नहीं पहुंची पुलिस
महिला के साथ बेरहमी से मारपीट होते देख कुछ लोगों ने बड़ामलहरा पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं इस मामले में जब बड़ामलहरा थाना प्रभारी एके दुबे से जानकारी चाही गई तो वे यह नहीं बता पाए की महिला के साथ मारपीट करने पर किन- किन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस यह भी नहीं बताई कि महिला के साथ हुई मारपीट की घटना में आरोपियों के खिलाफ किन- किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला से मारपीट का वीडियो मौके पर ही एक व्यक्ति ने बना लिया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारयों के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।