कार ने दोपहिया को रौंदा, मां- बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल - चालक गिरफ्तार

Car tramples two-wheeler, mother-son killed, father seriously injured - driver arrested
कार ने दोपहिया को रौंदा, मां- बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल - चालक गिरफ्तार
 पांढरकवड़ा कार ने दोपहिया को रौंदा, मां- बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल - चालक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पांढरकवड़ा। कार चालक ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता घायल है। यह हादसा रविवार रात यवतमाल मार्ग पर केलापुर तहसील के ग्राम उमरी के पास हुआ। मृतक मां का नाम रेखा महादेव बटाले उम्र 40 साल, कलंब तहसील के ग्राम डोंगरखर्डा की रहने वाली, बेटा शुभम बटाले उम्र 22 साल है। हादसे में दोपहिया चालक महादेव बटाले उम्र 45 साल घायल हो गया है। घटना की शिकायत केलापुर निवासी सुरेश बटाले उम्र 52 साल ने पांढरकवडा थाने में दर्ज कराई है। 

सुरेश के मां की मौत होने से उसका चचेरा भाई महादेव बटाले परिवार समेत चाची के अंतिम संस्कार के लिए दोपहिया से कन्हालगांव आया था। गांव में अंतिम संस्कार कर वे दोपहिया से उमरी होते हुए डोंगरखर्डा के लिए निकले थे। ग्राम उमरी के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक एम एच 29 बीयु 7853 के चालक ने लापरवाही से महादेव की दोपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तो उसकी पत्नी रेखा और बेटा शुभम बटाले की मौके पर ही मौत हो गई। 

शिकायत मिलते ही पांढरकवडा पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक वणी के शास्त्री नगर निवासी आरोपी मिनाज गैसुद्दीन सैय्यद (41) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 279, 304 (अ) के तहत अपराध दर्ज किया है। इस घटना के बाद से कन्हालगांव और डोंगरखर्डा में मातम छा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे गए हैं। जिससे गमगीन वातावरण में गांव के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


 

Created On :   12 Sep 2022 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story