कंटेनर की टक्कर से बच्ची ने गंवाई जान

Girl lost her life due to the collision of the container
कंटेनर की टक्कर से बच्ची ने गंवाई जान
पांढरकवड़ा कंटेनर की टक्कर से बच्ची ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, पांढरकवड़ा। तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने रास्ता पार कर रही बालिका को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। यह हादसा गुरुवार की दोपहर 2 बजे के दौरान तहसील के केलापुर मंदिर के पास हुआ। मृतक बालिका की पहचान बुलढाना जिले के खामगांव की निवासी आयुषा पवन रेड्डी (7) के तौर पर हुई है। वह अपने परिजनों के साथ पांढरकवड़ा आयी थी और यहां चंद्रशेख वार्ड में रह रहे थे। उसका परिवार यहां मजदूरी करता है। घटना की शिकायत बुलढाना जिले का खामगांव निवासी गोलु रवींद्र गडम (18) ने पुलिस थाने में दी है। गुरुवार दोपहर को वह घर की महिलाएं यशोदा रेड्डी, पूजा गडम और आयुषा पवन रेड्डी के साथ केलापुर की जगदंबा देवी के दर्शन को आए थे। 

यहां से दर्शन कर लौटते समय रास्ता पार करने के दौरान हैद्राबाद की ओर से आ रहा कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एसी 8992 के चालक ने वाहन लापरवाही से चलाकर आयुषा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए स्थानीय उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। शिकायत अनुसार कंटेनर चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 304 (अ) के तहत अपराध दर्ज किया है।

यहां पर अब तक हो चुकी हैं 20 से अधिक दुर्घटनाएं

जहां पर आज दुर्घटना घटी है वहां पर अबतक 20 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। इस पर रोक लगाने के लिए नियोजन करने की मांग इस क्षेत्र के नागरिक कर रहे हैं। आज की घटना में कंटेनर चालक का नाम राकेश वासुदेव (29) हंडिया जिला इलाहाबाद निवासी बताया गया है। वह रोहतक की ओर जा रहा था। 
 

Created On :   14 Jan 2022 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story