विदर्भ महालीग कबड्डी स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन

Selection of players for Vidarbha Mahaleague Kabaddi tournament
विदर्भ महालीग कबड्डी स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन
पांढरकवड़ा विदर्भ महालीग कबड्डी स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन

डिजिटल डेस्क, पांढरकवडा |  आगामी नवंबर माह में होनेवाली विदर्भ महा-लीग कबड्डी स्पर्धा के लिए स्थानीय मित्र क्रीड़ा मंडल की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अमरावती जिले के मोर्शी में हुई विदर्भ महा-लीग चयन स्पर्धा में यह चयन किया गया। इसमें अश्लेशा रत्नाकर वसाके, वर्षा सुरेश तलमले, दामिनी मोरेश्वर महाजन का समावेश है। इसमें से अश्लेशा, वर्षा ने राज्य स्तरीय स्पर्धा समेत अमरावती विश्वविद्यालय टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। चयन का श्रेय उन्होंने  जितेन्द्र ठाकुर, बाल मांगुलकर, विश्वनाथ झिंगे, अभय राउत, मदन जिडेवार, गोपाल बिसेटवार,  गणपत डोंगरे को दिया है। इन खिलाड़ियों को सुनील कोपुलवार, अशोक कुमरे, रवि दर्शनवार का मार्गदर्शन मिला।

Created On :   22 Oct 2021 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story