- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- सीएम के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी...
सीएम के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मामला दर्ज -एकजुट भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
![Case filed against CM for making objectionable remarks - unified BJP workers protest Case filed against CM for making objectionable remarks - unified BJP workers protest](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/07/case-filed-against-cm-for-making-objectionable-remarks-unified-bjp-workers-protest_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क सिंगरौली (बरगवां)। सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप और राजनैतिक भड़ास निकाले वाले एक व्यक्ति के विरूद्ध बरगवां थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी लवलेश वैश्य पिता रामगोपाल वैश्य निवासी ओडगड़़ी के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। वे इन दिनों कोविड-19 होने से उपचार करा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं तो आरोपी लवलेश ने आपत्तिजनक शब्दों से टिप्पणियां कीं। जिसे संज्ञान में लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरगवां थाने में सामूहिक रूप से प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की गई। आरोपी का फेसबुक एकाउंट चेक किया गया तो लोगों ने उसके इस प्रकार की अनैतिक टिप्पणी से आक्रोश बढऩे की आशंका जताई गई। अंतत: पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर बरगवां टीआई नागेन्द्र प्रताप सिंह ने युवक पर धारा 159, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले की जानकारी होते ही आरोपी फरार हो गया है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही उस पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
Created On :   28 July 2020 1:43 PM GMT