खजुराहो क्षेत्र में पुजारी व ओबीसी नेताओं में विवाद का मामला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गैंगरेप में ओबीसी नेता जेल भेजे गए खजुराहो क्षेत्र में पुजारी व ओबीसी नेताओं में विवाद का मामला

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप के दो आरोपी न्यायालय में सरेंडर हुए हैं, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई। हालांकि एक आरोपी देवी प्रसाद इसके पूर्व सरेंडर हो चुका है। शेष आरोपी ओबीसी महासभा प्रदेश सचिव नरेन्द्र पटेल खर्रोही और ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल डहर्रा बुधवार की दोपहर कोर्ट में पेश हुए, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। महिला थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने बताया कि आरोपी बुधवार को सीधे कोर्ट पहुंचे थे, जहां से कोर्ट की अनुमति पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, फिर उन्हें जेल भेजा गया है।

क्या है मामला : फरवरी 2022 में खजुराहो थाना क्षेत्र में रेप और गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इन दोनों मामलों में फर्जी केस दर्ज किए जाने के आरोप लगाए जा रहे थे। दरअसल पुजारी लवलेश तिवारी पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। उस पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। वहीं पुजारी पर केस लगने के तुरंत बाद उन पर केस लगाने वाली महिला के पति एवं दो ओबीसी नेताओं पर एक अन्य महिला ने गैंग रेप का केस दर्ज कराया था। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। ओबीसी महासभा ने इस केस को फर्जी बताते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया था। अब इन नेताओं के कथित सरेंडर से विवाद के फिर तूल पकड़ने की आशंका है।

 

Created On :   16 Sep 2022 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story