- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुरैना
- /
- विजय प्रत्याशियों को भेंट किये...
विजय प्रत्याशियों को भेंट किये प्रमाण-प्रत्र
By - Aditya Upadhyaya |11 Nov 2020 7:09 AM GMT
विजय प्रत्याशियों को भेंट किये प्रमाण-प्रत्र
डिजिटल डेस्क, मुरैना। विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 मुरैना से विजयी कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राकेश मावई, जौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुये कांग्रेस के श्री अजब सिंह कुशवाह, दिमनी विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुये कांग्रेस के रवीन्द्र सिंह तोमर (भिडौसा) और अंबाह विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुये भाजपा के प्रत्याशी श्री कमलेश जाटव को विजयी प्रमाण पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफीसरों द्वारा भेंट किये गये। मौके पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एलके पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   11 Nov 2020 10:11 AM GMT
Next Story