मुर्गी पालन के नाम पर ~1.65 करोड़ की ठगी 

मुर्गी पालन के नाम पर ~1.65 करोड़ की ठगी 
आरोपी गिरफ्तार मुर्गी पालन के नाम पर ~1.65 करोड़ की ठगी 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   कड़कनाथ मुर्गियों के पालन करने के व्यवसाय में निवेश करने के नाम पर किसानों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने कंपनी के संचालक सुधीर शंकर मोहिते (अरबुने) मोहिते वडगांव जिला सांगली निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सांगली जिले के सुधीर और संदीप सुभाष मोहिते ने रयत एग्रो आैर महारायत एग्रो नामक कंपनी शुरू की। दोनों भाइयों ने कंपनी में कड़कनाथ प्रजाति की मुर्गियों के पालन करने के प्रकल्प में निवेश करने पर अच्छी खासी कमाई होने का किसानों को लालच दिया। राज्य के करीब 110 किसानों से दोनों भाइयों ने 1.65 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए सेलू गुमथला के विकास मेश्राम ने भी आरोपियों के इस प्रकल्प में निवेश थ्किया था। मोहिते बंधुओं के खिलाफ राज्य के कई थानों में मामला दर्ज हैं। इनके खिलाफ नागपुर के बजाज नगर थाने में भी मामला दर्ज है। 
 

Created On :   25 Nov 2022 10:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story