मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

डिजिटल डेस्क, शिमला। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कल रात मण्डी के निकट हुए सड़क हादसे में सात मजदूरों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हुआ, जिसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की टीम दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरन्त दुर्घटना स्थल पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य आरम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शान्ति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

Created On :   17 Nov 2020 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story