पावन पर्व: हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों के साथ मनाई दिवाली

हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों के साथ मनाई दिवाली
  • पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश पहुंचे
  • सुरक्षाबलों के साथ मनाई दिवाली

डिजिटल डेस्क, शिमला। देश-दुनिया में धूमधाम से आज (12 नवंबर) दिवाली मनाई जा रही है। चारों तरफ चहल पहल देखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी देश के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे हैं। साल 2014 में जब बतौर पीएम की शपथ नरेंद्र मोदी ने ली है, तब से वो देश के जवानों के साथ ही दिवाली के त्योहार मनाते हैं।

साल 2014 में पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले सियाचिन ग्लेशियर में जवानों के साथ दिवाली मनाने गए थे। साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में जवानों संग दिवाली का जश्न मनाया था। इसके बाद 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में और 2017 में कश्मीर के गुरेज में जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया था। 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

2020 में पीएम मोदी ने दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में मनाई थी। जबकि 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा और 2022 में करगिल में सैनिकों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली मनाई थी।

पीएम मोदी ने दी दिवाली की ढेर सारी शुभकमनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की ढेर सारी शुभकमनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।"

Created On :   12 Nov 2023 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story