बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक? तेजस्वी यादव के CM फेस बनते ही बीजेपी का हमला

महागठबंधन के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक? तेजस्वी यादव के CM फेस बनते ही बीजेपी का हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महागठबंधन की ओर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री फेस बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। इसको लेकर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए लगातार निशाना साध रही है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है लेकिन उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं करते।

'मुसलमानों को कोई फायदा नहीं...'

तेजस्वी यादव के महागठबंधन का CM चेहरा और मुकेश सहनी के डिप्टी CM चेहरा होने पर, BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वे सिर्फ मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानते हैं लेकिन वे उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए कुछ नहीं करते। PM मोदी, बिहार के CM नीतीश कुमार ने मुसलमानों को फायदे पहुंचाए हैं। महागठबंधन में इतनी अंदरूनी कलह है कि RJD नेता तेजस्वी यादव को खुद को महागठबंधन का CM चेहरा घोषित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है।

कांग्रेस का क्या कहना?

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि जब NDA बार-बार यह सवाल पूछ रहा था कि क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे, तो हमने यह दिखा दिया। अब, उन्हें दिखाना चाहिए कि वे नीतीश कुमार को CM बनाएंगे या नहीं। उन्हें सीधा जवाब देना चाहिए, या वे उन्हें एकनाथ शिंदे बना देंगे? नीतीश कुमार बिहार के एकनाथ शिंदे बन गए हैं। नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ है।

Created On :   24 Oct 2025 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story