बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा - कुछ लोग जीविका दीदियों के नाम पर

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा -  कुछ लोग जीविका दीदियों के नाम पर

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां वोटरों को अपनी ओर करने के लिए कई बड़े वादे कर रही हैं। इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक सभी जीविका दीदी योजना का नाम ले रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव के जीविका दीदी वाली योजना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा वे सिर्फ चांद तारे तोड़ लाने की बातें कर रहे हैं। बिहार के लोगों को पता है कि उनके लिए काम किसने किया है।

मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए घेरने का प्रयास किया। सीएम ने कहा बिहार की जनता ने इनको भी मौका दिया था। उस समय इन्होंने कोई काम नहीं किया। इनका पूरा ध्यान सिर्फ मेवा खाने पर लगा था। इनके कार्यकाल में महिलाओं का कोई विकास नहीं हुआ। इन्होंने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया। आरजेडी के शासनकाल में बिहार की महिलाओं ने दुख-दर्द और जंगलराज को देखा और झेला है, वह किसी से छिपा नहीं है।

पहले और अब की सरकार में क्या अंतर है?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा आपको अंतर साफ दिखाई देखा। जिन्होंने 2005 वाला बिहार देखा है। पहले यहां की बेटियां बढ़ने-लिखने नहीं जाती थी। लेकिन अब बहन-बेटियां बढ़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं, नौकरियां कर रही हैं, स्वरोजगार में लगी हैं, इसके साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। बिहार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। बिहार की बहन बेटियों को पता है कि उनके उत्थान और सम्मान के लिए किसने काम किया है।

सीएम की योजना से कितने लोगों को मिला

नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में महिलाओं के लिए जो योजनाएं लाए थे उसका जिक्र किया। उन्होंने कहा बिहार में 1.40 करोड़ से अधिक जीविका दीदियां काम कर रही हैं। इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, "हमने देश में पहली बार पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। हमने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति लागू की। हमारी सरकार ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू किया।"

तेजस्वी ने जीविका दीदियों से क्या वादा किया?

आपको बता दें कि में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को जीविका दीदियों के लिए बड़ी चुनावी घोषणा की है। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने के बाद जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें हर महीने 30000 रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही जीविका दीदियों को 5 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा और 2000 रुपए अलग से भत्ता देने का वादा किया।

Created On :   23 Oct 2025 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story