बिहार विधानसभा चुनाव 2025: VIP चीफ मुकेश सहनी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं

VIP चीफ मुकेश सहनी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित कर दिया। जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। इसी बीच मुकेश सहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन बीजेपी को हराने जा रहा है। वीआईपी चीफ ने कहा इस बार बदलाव की बयार चल रही है और बदलाव होना तय है।

मुकेश सहनी ने क्या कहा?

पटना में गुरुवार को महागठबंधन की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा, "मैं साढ़े 3 साल से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था। अब वो घड़ी आ गई है। सिर्फ मुकेश सहनी ही नहीं, पार्टी के लाखों लोग इसका इंतजार कर रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा ने हमारी पार्टी तोड़ी और हमारे विधायकों को तोड़ा। उस समय हमने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया था- भाजपा को जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। अब समय आ गया है।"

वीआईपी चीफ ने कहा इस बार बदलाव की बयार चल रही है और बदलाव होना तय है। महागठबंधन में एक जुटता है। हम मजबूती के साथ खड़े होकर बिहार में सरकार बनाएंगे। भाजपा को इस बार राज्य से बाहर कर देंगे। उन्होंने महागठबंधन में सब कुछ ठीक होने का दावा किया।

पिछले विधानसभा चुनाव में VIP किसके साथ?

आपको बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी 2020 में एनडीए का हिस्सा थी। उस समय उनकी पार्टी ने 11 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उस समय इनके 4 विधायक जीते थे। वहीं वीआईपी के एक विधायक का निधन हो जाने के बाद ही बाकी बचे हुए तीन विधायकों को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। इसके बाद सहनी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमारे विधायकों को तोड़ा है। जिसके बाद से वे भाजपा से काफी नाराज हैं। लेकिन, इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें राजद कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं।

Created On :   23 Oct 2025 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story