बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'RJD-कांग्रेस नहीं हो सकते दोस्त','INDIA' की PC से पहले दिलीप जायसवाल का जोरदार प्रहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में तनातनी का माहौल बना हुआ है। सभी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने गुरुवार (23 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच दोस्ती नहीं हो सकती है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस, आरजेडी को अपने से आगे बढ़ता नहीं देखना चाहती है।
यह भी पढ़े -वोटर्स की बदलाव के प्रति सजगता से औराई की राजनीति में चुनाव टू चुनाव होता है उतार-चढ़ाव, देखने को मिलते है उलटफेर
जायसवाल का जोरदार प्रहार
महागठबंधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब तेजस्वी यादव दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने गए और जिस तरह से राहुल गांधी ने उनके साथ व्यवहार किया, उससे राजद और कांग्रेस की दोस्ती कभी नहीं हो सकती। कांग्रेस नहीं चाहती कि राजद उसके आगे बढ़े।
चिराग की चुनावी भविष्यवाणी
चिराग पासवान ने हाल ही में कहा था कि कि माहौल एकतरफा है और हम अपनी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एनडीए ने समय पर सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया जिससे बहुत सकारात्मक संदेश गया है। चूंकि महागठबंधन अपने लोगों को एकजुट रखने में असमर्थ है, इसलिए हमें अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। जो गठबंधन अपने सहयोगी दलों का ध्यान नहीं रख सकता, वह राज्य का ध्यान कैसे रखेगा? बिहार की जनता महागठबंधन के नेताओं से ये सवाल पूछ रही है। एनडीए के नेता 14 नवंबर को फिर से दिवाली मनाएंगे।
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन की ओर से आज 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। माना जा रहा है कि इस पीसी में महागठबंधन, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस घोषित कर सकते हैं। यह भी अटकलें हैं कि सीट शेयरिंग को लेकर भी कुछ बातचीत हो सकती है।
Created On :   23 Oct 2025 10:52 AM IST