सोना तस्करी का रैकेट चलाने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, भागते हुए पकड़ा

Congress leader arrested for involve in smuggling racket
सोना तस्करी का रैकेट चलाने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, भागते हुए पकड़ा
सोना तस्करी का रैकेट चलाने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, भागते हुए पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोना तस्करी के आरोप में कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। भाग रहे आरोपी को पकड़ने के लिए अधिकारियों को करीब 45 मिनट पीछा करना पड़ा। आरोपी पिछले कई सालों से सोना तस्करी का रैकेट चला रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद जमादार है। जमादार दक्षिण मुंबई कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष है। अधिकारियों के मुताबिक जमादार 2015 से सोना तस्करी का रैकेट चला रहा है।

सिर्फ आठवीं तक पढ़ा जमादार दुबई में बैठकर एजेंटों के जरिए तस्करी का रैकेट चलाता है। जमादार सोने की तस्करी करने वाले अपने लोगों को एक फेरे के लिए 10 हजार रुपए देता था। डीआरआई ने उसे 15 किलो सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरूवार को जमादार के मुंबई में होने की भनक लगने के बाद डीआरआई अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया लेकिन उसे इसकी भनक लग गई। इसके बाद जमादार अपनी मर्सिडीज कार से भाग निकला।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से अधिकारियों ने उसका पीछा किया और मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस की भी मदद ली गई और सी लिंक के पास पुलिस की आठ गाड़ियां खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया। इसके बाद चारों तरफ से घिरे जमादार ने आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि इस दौरान उसके साथी दूसरी कारों से भागने में कामयाब हो गए। डीआरआई ने जमादार को साढ़े चार करोड़ रुपए कीमत के 15 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया  है। 

Created On :   27 July 2018 3:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story