पंद्रह महीने में कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया -मुख्यमंत्री  शिवराज ने चुनावी सभा में  कमलनाथ पर साधा निशाना

Congress ruined the state in fifteen months - Shivraj targeted Kamal Nath in the election meeting
पंद्रह महीने में कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया -मुख्यमंत्री  शिवराज ने चुनावी सभा में  कमलनाथ पर साधा निशाना
पंद्रह महीने में कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया -मुख्यमंत्री  शिवराज ने चुनावी सभा में  कमलनाथ पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क अनूपपुर ।  पन्द्रह महीने के कार्यकाल में कमलनाथ हमेशा पैसों की कमी का रोना रोते रहे। यदि पैसों का रोना रोते रहे तो, काहे के मुख्यमंत्री। कांग्रेस ने पन्द्रह माह में प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले खूंटाटोला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा के दौरान जनता को शीश वां कर प्रणाम् करते हुए  शिवराज ने कहा कि जब मैं जनता को प्रणाम् करता हूँ तो, यह भी कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस के सेठ कमलनाथ कहते हैं कि यह घुटना टेक मुख्यमंत्री है। जिसका जवाब जनता देगी। मंच पर चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल, सांसद हिमा्रदी सिंह तथा जैतपुर विधायक मनीषा सिंह भी मौजूद थीं। शिवराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में बिसाहूलाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। बिसाहूलाल को आपका आशीर्वाद, प्रदेश को नयी गति प्रदान करेगा। हम अनपपुर में विकास के लिए कोई कमी नहीं होने देंगे। इस अवसर मौजूद भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मेरी 40 साल की राजनीति में मेरे लिये किसी ने इतना नहीं किया, जितना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। उन्होंने मेरे निवेदन पर 350 करोड़ रुपये का काम स्वीकृत किया। 500 करोड़ के काम की घोषणा की है। मैने अपने जीवन में इतनी बड़ी राशि का काम कभी नहीं कराया।

Created On :   28 Oct 2020 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story