संविधान दिवस (26 नवम्बर) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हाेंगी संविधान से जुडे़ विषयों पर परिचर्चाएं व जागरूकता गतिविधियां

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
संविधान दिवस (26 नवम्बर) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हाेंगी संविधान से जुडे़ विषयों पर परिचर्चाएं व जागरूकता गतिविधियां

डिजिटल डेस्क, जयपुर। संविधान दिवस (26 नवम्बर) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हाेंगी संविधान से जुडे़ विषयों पर परिचर्चाएं व जागरूकता गतिविधियां। संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान से जुडे़ विभिन्न विषयों पर राज्य भर में परिचर्चा व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2020 तक संविधान सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणो द्वारा कोविड-19 के दिशा-निर्देश की पालना सुनिश्चित करते हुए विभिन्न विधिक सेवा गतिविधियों का आयोजन ऑनलाईन व ऑफलाईन माध्यमों से सम्पूर्ण राजस्थान में किया जाएगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रशासनिक न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय श्री संगीत लोढा के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य न्यायिक सेवा के सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टीयस, पैनल अधिवक्तागण, विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम समय सांय 4.30 से 5.30 बजे संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पठन सहित सविधान की अनुपालना के लिए ई-प्लेज लान्च की जायेगी एवं सभी प्रतिभागी इलेक्ट्रोनिक माध्यम से संविधान की शपथ ग्रहण करेंगे।

Created On :   26 Nov 2020 9:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story