26 से नागपुर में संविधान दिवस समारोह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
निकलेगी रैली 26 से नागपुर में संविधान दिवस समारोह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान दिवस समारोह संयोजन समिति द्वारा 26 व 27 नवंबर को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। पत्र-परिषद में समिति के मुख्य संयोजक धर्मेश प्रसेनजीत ने बताया कि इस दिवस का गौरव करने के निमित्त मानवी कल्याण व संविधान साक्षरता का अभियान चलाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शनिवार 26 नवंबर को दोपहर 4 बजे संविधान सम्मान रैली का आयोजन नरेंद्र नगर स्थित अस्मिता बुद्ध विहार से किया गया है। शाम 7 बजे संविधान सम्मान संगीत रजनी का कार्यक्रम होगा। संगीतकार भूपेश सवाई व उनकी टीम कार्यक्रम पेश करेगी। 27 नवंबर को नरेंद्र नगर उड़ानपुल के पास सार्वजनिक मैदान पर संविधान जागर के लिए चर्चासत्र होगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पांडे करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार रणजीत मेश्राम अध्यक्ष होगे। प्रमुख वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वकील एड. मेहमूद प्राचा होगे। दोपहर 2 बजे दूसरे सत्र का आरंभ होगा। 

Created On :   24 Nov 2022 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story