Cyclone Tauktae Updates: गुजरात के पोरबंदर तट से रात 10 बजे टकरा सकता है तूफान "तौकते" 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

cyclone tauktae live tracking cyclone tauktae in gujarat cyclone tauktae in mumbai
Cyclone Tauktae Updates: गुजरात के पोरबंदर तट से रात 10 बजे टकरा सकता है तूफान "तौकते" 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Cyclone Tauktae Updates: गुजरात के पोरबंदर तट से रात 10 बजे टकरा सकता है तूफान "तौकते" 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गोवा में भीषण तबाही मचाने के बाद अरब सागर से उठा चक्रवात तौकते अब गुजरात के ओर तेजी से बढ़ रहा है। तूफान गुजरात से 150 किलोमीटर दूर है। पिछले 6 घंटे से तूफान का केंद्र यानी "आई" 13-14 KMPH की रफ्तार से गुजरात की ओर आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि ये रात 10 बजे पोरबंदर के तट से टकरा सकता है। इसके बाद वह पोरबंदर और महुवा (भावनगर) से होते हुए राजस्थान की तरफ चला जाएगा। तूफान की गति 175 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है।

तूफान से मचने वाली तबाही से पहले NDRF की टीम तैनात कर दी गई है। अकेले गुजरात के 7 जिलों में NDRF की 50 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं। गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 1.5 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। समुद्र किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।बता दें कि गुजरात में आज से 23 साल पहले 9 जून 1998 में इतना भीषण तूफान आया था। इस दौरान 1173 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 1774 लोग लापता हुए थे। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात राज्य में देखने को मिलेगा। तूफान में 185 किलोमीटर की गति से चलने वाली तेज हवाएं द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, राजकोट, मोरबी और जामनगर जिलों में फूस के बने मकान पूरी तरह से तबाह कर देंगी। कच्चे-पक्के हर तरह के घरों को नुकसान होगा। तूफान के खतरे को देखते हुए गुजरात के जूनागढ़ में सैकड़ों लोगों को सरकारी शेल्टर होम्स में शिफ्ट किया। पश्चिमी तट से हजारों मकान खाली कराए गए हैं। 

 

 

तौकते तूफान अपडेट्स

  • कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में तूफान से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार दोपहर 3 बजे एक पेड़ के झोपड़ी पर गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई। उनकी मां की हालत गंभीर है।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि तूफान के कारण राज्य में 2 लोगों की मौत हुई है।
  • तमिलनाडु के कन्याकुमारी में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 साल का एक बच्चा और दूसरा 36 साल का व्यक्ति शामिल है।
  • वायुसेना ने 16 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 18 हेलिकॉप्टर को राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
  • कर्नाटक के 6 जिलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है। इन जिलों के 73 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। इन 6 जिलों में से 3 समुद्री सीमा से सटे हैं। 
  • मुंबई में 185 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
  • मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन रोका गया है और कोरोना मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। मुंबई में एयरपोर्ट भी 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।
  • मुंबई में NDRF की तीन टीमों को तैनात किया गया है और 5 टीमें अलर्ट पर हैं। 
  • महाराष्ट्र में समुद्र तट से लगे जिलों से 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी आपदा व्यवस्थापन विभाग ने दी है।
  • जलगांव में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई।

Created On :   17 May 2021 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story