महाराष्ट्र: उल्लेखनीय कार्य करनेवाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को डीजी इन्सिग्निया पदक की घोषणा

Declaration of DG Insignia Medal for Police Officers, Employees for doing remarkable work
महाराष्ट्र: उल्लेखनीय कार्य करनेवाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को डीजी इन्सिग्निया पदक की घोषणा
महाराष्ट्र: उल्लेखनीय कार्य करनेवाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को डीजी इन्सिग्निया पदक की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को डीजी इन्सिग्निया पदक की घोषणा की गई है। यह पदक नागपुर के कामठी यातायात पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोशन यादव और सक्करदरा के वरिष्ठ थानेदार सत्यमान माने सहित 22 पुलिस अधिकारियों–कर्मचारियों को दिया जा रहा है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यह पदक दिया जाएगा।

राज्य के 800 अधिकारियों-कर्मचरियों में 29 नागपुर जिले के

पुलिस महासंचालक सुबोध जायसवाल ने अपने महकमे में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले राज्य के 800 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजी इन्सिग्निया पदक जारी किया है। इस लंबी सूची में नागपुर जिले के 29 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। यह पहली बार है, जब जिले से इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के नाम सूची में शामिल किए गए। नागपुर शहर के 22 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी शामिल हैं।

15 वर्ष तक उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

रोशन यादव और सत्यवान माने को लगातार 15 वर्ष तक उल्लेखनीय कार्य करने के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया। रोशन यादव वर्ष 1995 में पुलिस सेवा में पीएसआई के तौर पर भर्ती हुए थे। 1996 से 1999 तक वह गोंदिया जिले के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित मगरडोह के चिंचवड थाने में कार्य किया। हैदराबाद में कमांडो की ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने गड़चिरोली जिले के विविध इलाके में कार्य किया। उसके बाद नागपुर ग्रामीण, भंडारा जिले में भी उन्होंने कार्य किया है। वर्तमान समय में वे कामठी यातायात पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

लिस्ट में इनका भी नाम 

रोशन यादव और सत्यवान माने के अलावा विशेष शाखा के एएसआई नामदेव कटरे, चंद्रधर राऊत, जयप्रकाश ठाकुर, क्राइम ब्रांच के दिलीप जाधव, रमेश चिखले, किशोर चुटे, यशोधरानगर के हेमंतकुमार नंदेश्वर, पांचपावली के नंदकिशोर यादव, क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल विलास चौबितकर, सीताबर्डी के चंद्रशेखर भोयर, विशेष शाखा के संजयकुमार गायकी, क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल सुनील ठवकर, जरीपटका के राजकुमार जनबंधु, यातायात शाखा के रणजीत सिंह राजपूत, गणेशपेठ के विकास सायरे, पांचपावली के अनिल पाटिल, पुलिस परिमंडल 2 के दस्ते के रेमंड जेम्स, अपराध शाखा पुलिस विभाग की गीता शर्मा, मुख्यालय की रूपाली बोरपल्ले और दीक्षा पिसे, एंटी करप्शन ब्यूरो के हेड कांस्टेबल अशोक बैस, योगेश उइके, नागपुर ग्रामीण पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक किशोर कुमार वैरागड़े, सुभाष बुरडे, डिटेक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएसआई लक्ष्मी प्रसाद दुबे, हेड कांस्टेबल दिलीप लांजेवार और शैलेंद्र बनोदे का भी नाम सूची में शामिल है।
 

Created On :   1 May 2020 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story