Nagpur News: ऑपरेशन यू-टर्न : शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ पुलिस सख्त

ऑपरेशन यू-टर्न : शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ पुलिस सख्त
पब, बार व रेस्टोरेंट में नियम पालन को लेकर जनजागृति

Nagpur News शहर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन यू-टर्न” के तहत पब, बार, कैफे हाउस, लॉन और रेस्टोरेंट में विशेष जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सचेत किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब का सेवन करने के बाद वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों को रोकना और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। शहर की ट्रैफिक पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर सीधे लोगों से संवाद करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

सहयोग की अपील : अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने पब, बार, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट संचालकों से सहयोग की अपील की। उन्हें यह समझाया गया कि शराब परोसने के साथ-साथ ग्राहकों की सुरक्षा भी उनकी जिम्मेदारी है। पुलिस ने संचालकों को सलाह दी कि वे नशे की हालत में वाहन चलाने से रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, जैसे कैब सेवा या ड्राइवर की सुविधा उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही, ग्राहकों को भी समझाया गया कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे उनकी और दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

कुछ स्थानों को किया चिन्हित : इस अभियान के तहत उन सार्वजनिक स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जहां शराब का सेवन अधिक होता है। ऐसे स्थानों पर लगातार जनजागृति कार्यक्रम, पोस्टर, पंपलेट और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस विभाग के अनुसार, इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।


Created On :   26 Dec 2025 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story