गुटबाजी में बुजुर्ग की हत्या, गांव में फैला तनाव

Dispute between two groups in chhatarpur, one dead
गुटबाजी में बुजुर्ग की हत्या, गांव में फैला तनाव
गुटबाजी में बुजुर्ग की हत्या, गांव में फैला तनाव

डिजिटल डेस्क छतरपुर/ चंदला। बीती रात 11-12 बजे के दरम्यान चंदला थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया में बगना अहिरवार की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दो गुटों में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सेमरिया के मुन्ना सिंह एवम मोहल्ले में ही रहने वाले मृतक बगना अहिरवार से सैलून से पुरानी रंजिश चल रही थी। मुन्ना सिंह और बगना के बीच शुक्रवार की दोपहर भी विवाद हुआ था।
देर रात बगना नशे की हालत में अपने घर के पास गालियां देरहा था। मृतक के परिजनों के अनुसार मुन्ना सिंह ने घर के पास आकर कुल्हाड़ी से उसपर कई वार किए और वो वही ढेर हो गया। घटना की सूचना फोन से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 100 डायल टीम मौके पर पहुंची और घायल बगना को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह लाश का पीएम कर परिजनों को सौप दी गई।
 आरोपी हिरासत में
राजकुमार यादव थाना प्रभारी चंदला  ने मर्ग कायम कर हत्या के आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरपी ने बताया कि मृतक के बेटे न कुछ माह पूर्व उसके घर के पास बेटे से मारपीट की थी। लगातार इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। घटना के दिन भी मृतक दारू पीकर गालियां बक रहा था इसलिए मैंने उसे मार दिया। उधर मृतक के परिजनों के बीच भी हत्या के बाद आक्रोश व्याप्त है। विवाद को रोकने पुलिस सतर्क है।मुन्ना सिंह और बगना के बीच शुक्रवार की दोपहर भी विवाद हुआ था।
 इनका कहना है
सेमरिया गांव में बीती रात बगना अहिरवार की हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर की गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।
मार्ग कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जारही है।हत्या के बाद आक्रोश व्याप्त है।
राजकुमार यादव थाना प्रभारी चंदला

Created On :   3 Feb 2018 7:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story