ई-प्रिज्म व्यवस्था से लैस होगी जिला जेल, पेपरलेस करने की कवायद

E-prism system will be equipped in district jail
ई-प्रिज्म व्यवस्था से लैस होगी जिला जेल, पेपरलेस करने की कवायद
ई-प्रिज्म व्यवस्था से लैस होगी जिला जेल, पेपरलेस करने की कवायद

डिजिटल डेस्क सिंगरौली(वैढऩ)। जिला जेल पचौर वैढऩ ई-प्रिज्म व्यवस्था से लैस होने जा रही है। ई-प्रिज्म व्यवस्था बहाल होते ही जिला जेल में मुलाकातियों की पर्ची कम्प्यूटराईज्ड होने लगेगी। निरूद्ध बंदियों से मुलकात के प्रापर नियम में भी किसी तरह की त्रुटि नहीं रह पाएगी। इसी तरह बंदियों की रिहाई भी कम्प्यूटराईज दर्ज होने लगेगी। जिला जेल सूत्रों की माने तो वर्तमान दौर में उक्त व्यवस्था बहाल किये जाने की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। इस व्यवस्था के प्रमुख अंग इक्यूपमेंट सहित संवाहक प्रहरी भी होंगे। इसी तारतम्य में जिला जेल को पेपरलेस करने की कवायद शुरू हो चुकी है।

                                                   बताया जाता है कि इस बावत केंद्रीय जेल विभाग द्वारा प्रहरियों व अन्य आवश्यक स्टाफ के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जारी है। ई-प्रिज्म व्यवस्था के यूं तो कई फायदे बताये जाते हैं। जिसमें जेल में निरूद्ध बंदियों से मुलाकात के मामले में नियम कायदों के बलाये ताक नहीं रखा जा सकेगा। अमूमन यह ध्यान नहीं रहता अथवा प्रहरी की शिफ्ट बदलने पर यह ज्ञात नहीं कर पाते कि फलां मुलाकाती एक ही सप्ताह में कितनी मर्तबा मिलने आया। देश व प्रदेश के बड़े जेलों की कई बड़ी घटनाओं के मद्देनजर रख प्रदेश के सभी जेलों में ई-प्रिज्म व्यवस्था बहाल किये जाने के सख्त निर्देश दिये जा चुके हैं। जिला जेल में भी इसी तारतम्य में ई-प्रिज्म व्यवस्था बहाली के प्रयास किये जा रहे हैं। चंद संसाधनिक व इक्यूपमेंट मंगवाये जा रहे हैं। जिनके आते ही व्यवस्था बहाल होने के आसार भी बन रहे हैं। इस व्यवस्था के प्रमुख अंग इक्यूपमेंट सहित संवाहक प्रहरी भी होंगे। इसी तारतम्य में जिला जेल को पेपरलेस करने की कवायद शुरू हो चुकी है।
इनका कहना है-
यूं तो प्रदेश के अधिकांश जिला जेल ई-प्रिज्म व्यवस्था से लैस की जा रही है। जिला जेल वैढऩ में भी ई-प्रिज्म व्यवस्था बहाली के प्रयास किये जा रहे हैं। इक्यूपमेंट और अन्य सामग्री मंगाई जा रही है।
- शशांक सिंह, सहायक जेलर

 

Created On :   19 Feb 2018 8:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story