- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- दो पक्षों में मारपीट, घायल जिला...
दो पक्षों में मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
By - Safal Upadhyay |19 Sep 2022 5:32 AM GMT
छतरपुर दो पक्षों में मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क,छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा एक दलित परिवार के 5 लोगों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। घायल बसंतराम पुत्र दलपत अहिरवार ने बताया कि वह देरी रोड पर महर्षि विद्या मंदिर के पास रहता है। उसके घर के सामने रहने वाला रामचरण विश्वकर्मा द्वेष रखता है। शनिवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर विश्वकर्मा पूजा कर रहा था, तभी रामचरण विश्वकर्मा के साथ आए विश्वकर्मा समाज के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में बसंतराम सहित उसकी पत्नी और बेटे भी घायल हुए हैं। पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लाई, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Created On :   19 Sep 2022 11:01 AM GMT
Next Story