राजगढ़ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु छात्रों की सुविधा के लिए बढ़ाई तारिख 05 दिसम्बर तक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजगढ़ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु छात्रों की सुविधा के लिए बढ़ाई तारिख 05 दिसम्बर तक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। शासकीय पॉलिटेक्निक महावि. राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजी. एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेशन इंजी. ब्रांच में कॉलेज लेवल ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया हेतु नयी सी.एल.सी. राउंड अंतिम अवसर संशोधित समय सारणी अनुसार ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन दिनांक 29 नवम्बर 2020 से दिनांक 05 दिसम्बर 2020 सायं 05:00 बजे तक करना होगा एवं रजिस्ट्रेशन उपरांत इच्छुक संस्था में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए दिनांक 04 दिसम्बर 2020 से 05 दिसम्बर 2020 सायं 05:00 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज करवाना आवश्यक है तत्पश्चात मैरिट के अनुसार प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। प्रवेश उपरांत छात्र/छात्राओं को निम्नानुसार छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेगे। दिव्यांग छात्र/छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरशिप स्क्रीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्क्रीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना एवं अन्य संस्था स्तर की काउंसलिंग हेतु पंजीयन करा चुके अभ्यर्थी प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए अधिकृत वेबसाईट www.dte.mponline.gov.in पर संस्था/ब्रांच की उपलब्ध रिक्तियों का अवलोकन कर ले। प्रवेश स्कॉलशिप एवं अन्य योजनाओं में लाभ प्राप्त करने संबंधी अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9993547041, 7828836639 पर संपर्क कर सकते है।

Created On :   4 Dec 2020 8:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story