देवी पंडाल से लौट रही महिला से गैंगरेप, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Gang rape with woman returning from Devi pandal, bulldozers run at accuseds house
देवी पंडाल से लौट रही महिला से गैंगरेप, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
रीवा देवी पंडाल से लौट रही महिला से गैंगरेप, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

डिजिटल डेस्क,रीवा। देवी पंडाल से लौट रही महिला को आधा दर्जन आरोपी रास्ते में रोककर जंगल की ओर ले गए और सामूहिक दुष्कृत्य किया। हालांकि, बदनामी के डर से पीडि़ता ने इस घटना को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों द्वारा वायरल किए गए एक वीडियो के बाद यह घटना सामने आ गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके घरों में बुलडोजर भी चलाया गया है। हनुमना थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कृत्य की यह वारदात एक अक्टूबर की रात लगभग दस बजे हुई।

महिला घर से आधा किलोमीटर दूर रात आठ बजे देवी पंडाल गई थी। जहां से लौटते समय दो बाइक में सवार छह लोगों ने पीडि़ता को रोका और उसे जबरन जंगल की ओर खींच ले गए। घटना के दो दिन बाद एक वीडियो वायरल होने पर पीडि़ता ने छेडख़ानी की बात बताई थी। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जब आरोपियों को पकड़ा तो उनके मोबाइल में मिले वीडियो और फोटो देख पुलिस हैरान रह गई। जिस पर पीडि़ता को पुन: तलब कर महिला उप निरीक्षक द्वारा सहानुभूति दिखाते हुए पूछताछ की। अंतत: पीडि़ता ने सामूहिक दुष्कृत्य की बात बताई। बुधवार को एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जहां घटना के कई साक्ष्य मिले।

दो नाबालिग भी शामिल

एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। इस वारदात में सीताराम पटेल 20 वर्ष, विमलेश पटेल 18 वर्ष, सिरताल अली 18 वर्ष एवं राजबहादुर यादव 21 वर्ष सभी निवासी जड़कुड़ सहित दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के घरों में जेसीबी भी चलाई गई है।
 

Created On :   6 Oct 2022 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story