गरियाबंद : जिले में औसत वर्षा 1027 मि.मी. दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गरियाबंद : जिले में औसत वर्षा 1027 मि.मी. दर्ज

डिजिटल डेस्क, गरियाबंद। 02 सितम्बर 2020 गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 2 सितम्बर 2020 तक औसत वर्षा 1027.8 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 114.4 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितम्बर तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा छुरा तहसील में 1105 मि.मी. दर्ज की गई है तथा सबसे कम गरियाबंद तहसील में 938.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। राजिम तहसील में 1028.2 मि.मी., मैनपुर तहसील में 1018.6 मि.मी और देवभोग तहसील में 1048.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 2 सितम्बर को गरियाबंद तहसील में 67.5 मि.मी., राजिम में 28.2 मि.मी., छुरा में 45.2 मि.मी., मैनपुर में 40.2 मि.मी. और देवभोग तहसील में 72.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Created On :   2 Sep 2020 10:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story