शिमला: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शिमला: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

डिजिटल डेस्क, शिमला। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के 23 वर्षीय जवान अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने 24 नवम्बर, 2020 को अरूणाचल प्रदेश में एलएसी पर ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 23 वर्षीय श्री अंचित कुमार जिला सिरमौर के राजगढ़ उप-मण्डल के अन्तर्गत बोहल टालिया पंचायत के धार गांव के रहने वाले थे। राज्यपाल ने कहा कि अंचित कुमार ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है और देश व प्रदेश उनके इस बलिदान के लिए सदैव ऋणि रहेगा। उन्होेंने शोकग्रस्त परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि अंचित कुमार ने इस मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस और कत्र्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अंचित कुमार एक सच्चे योद्धा थे और देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक सन्तप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

Created On :   26 Nov 2020 9:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story