सिर,हाथ और गुप्तांग काट पुलिया के नीचे फेंकी लाश

Head, hands and genitals cut off dead body thrown under the culvert
सिर,हाथ और गुप्तांग काट पुलिया के नीचे फेंकी लाश
पुलिस के हाथ आया सिर्फ धड़ सिर,हाथ और गुप्तांग काट पुलिया के नीचे फेंकी लाश

डिजिटल डेस्क, रीवा। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे पानी में अज्ञात युवक का धड़ मिला है। राहगीरों द्वारा सिर कटी लाश देखे जाने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिर कटी लाश को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शव को देखकर माना जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। 

पुलिया के नीचे एक फिट पानी-

शाहपुर-बहुती मार्ग में बहुती जल प्रपात के समींप सिगदहा पुलिया के नीचे   बुधवार की सुबह राहगीरों ने शव देखा। सिर कटी लाश दिखने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मिथिलेश यादव मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एसडीओपी नवीन दुबे भी मौके पर पहुंच गए। एफएसएल टीम को भी रीवा से बुलाय गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.आरपी शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच जुटाई। पुलिया के नीचे जहां यह सिर कटी लाश मिली है, वहां लगभग एक फिट पानी भरा था। 

दाहिना हाथ और गुप्तांग भी काटा-

मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष मानी जा रही है। मृतक इकहरे बदन वाला है, जिसका रंग गोरा है। मृतक के शरीर में अंडर वियर और मोजा के अलावा कुछ और नहीं था। उसका दाहिया हाथ कोहनी के नीचे काटा गया है। गुप्तांग को भी काटा गया है। जिससे माना जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है। पहचान छिपाने के लिए सिर काटा गया। हाथ में संभवत: गुदना रहा होगा, जिससे उसे भी काट दिया। 

खून लगे दो बोरे मिले-

मौके पर पुलिस को दो बोरे मिले हैं। जिसमें खून लगा है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सिर और कटा हाथ नहीं मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि कहीं दूर से इसे लाकर यहां फेंका गया है।
 

Created On :   25 May 2022 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story