आंधी से सायखेड़ा और वडगांव में भारी नुकसान

Heavy damage in Saykheda and Vadgaon due to storm
आंधी से सायखेड़ा और वडगांव में भारी नुकसान
आर्वी आंधी से सायखेड़ा और वडगांव में भारी नुकसान

डिजिटल डेस्क, आर्वी. तहसील में मंगलवार की रात 9 बजे के दौरान आई आंधी के कारण  तहसील के सायखेड़ा व वडगांव परिसर में बड़े पैमाने पर घरों व फसल का नुकसान हुआ। इस आंधी के कारण मौजा सायखेड़ा के 30 घरों का आंशिक तथा 7 तबेलों का अंशत: व 3 घरों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। मौजावडगांव में 9 घरों का आंशकि नुकसान हुआ है। गांव के तीन पशु भी घायल हुए। सायखेड़ा के एक हेक्टेयर क्षेत्र तथा दिघी परिसर के 2 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल ध्वस्त हुई। परिसर के मिलिंद कसार के खेत में करीब 60 संतरे के पेड़ ध्वस्त हो गए। किसान शुभम होणाडे के संतरे के बगीचे का भारी नुकसान हुआ। साथ ही बिजली के खंभों को भी क्षति पहंुचने के कारण गांव के नागरिकों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। प्रशासन से तत्काल पंचनामा कर किसानों को नुकसान भरपाई देने की मांग किसानों व ग्रामवासियों की ओर से की जा रही है।

Created On :   22 Sep 2022 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story