हिमाचल प्रदेश: लिफ्ट देने के बहाने 32 वर्षीय महिला से सात लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

Himachal Pradesh 32 year old woman gangraped twice after lift offer at bus stop in Kangra 7 arrested Banoi area Mcleodganj
हिमाचल प्रदेश: लिफ्ट देने के बहाने 32 वर्षीय महिला से सात लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश: लिफ्ट देने के बहाने 32 वर्षीय महिला से सात लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) में 32 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सात लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने से महिला को गाड़ी में बैठाया फिर एक जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी महिला को एक होटल में ले गए और फिर से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ भी की जा रही है।

पीड़िता ने गागल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, वह बनोई इलाके के एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त वहां से गुजर रहे इन लोगों ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। इसके बाद उसे सलोल एरिया के एक फॉर्म में ले जाकर गैंगरेप किया।

पुलिस ने बताया इसके बाद वे सभी पीड़िता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले गए और फिर से रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आस-पास के गांव में रहने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने कहा, आरोपियों को आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला के तीन बच्चे हैं और वह पिछले कई सालों से अपने पति से अलग रह रही है।

 

Created On :   21 Aug 2020 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story