गुंडागर्दी -चौराहे में मारपीट कर युवक को उठा ले गए, एक घंटे तक पीटने के बाद  छोड़ा

Hooliganism - took away the young man after beating him in the intersection, left after beating for an hour
गुंडागर्दी -चौराहे में मारपीट कर युवक को उठा ले गए, एक घंटे तक पीटने के बाद  छोड़ा
 वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, चार गिरफ्तार गुंडागर्दी -चौराहे में मारपीट कर युवक को उठा ले गए, एक घंटे तक पीटने के बाद  छोड़ा

डिजिटल डेस्क रीवा। शहर में गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ है। अमहिया थाना अंतर्गत अस्पताल चौक में दिनदहाड़े एक युवक को मारपीट कर बाइक में सवार गुंडे पकड़कर ले गए। वायरल वीडियों देख पुलिस हरकत में आई। सबसे पहले उस युवक को ढूढ़ा जिसके साथ यह वारदात हुई। इसके बाद एक-एक कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी अभी फरार है।घटना के सम्बंध में यह बात सामने आई हैं कि सुबह लगभग  8 बजे पीडि़त अशोक गुप्ता अपनी बाइक से अस्पताल चौक की ओर जा रहा था। तभी ओवरटेक करते हुए बाइकर्स ने टक्कर मार दी। इस घटना में अशोक गुप्ता की बाइक में ज्यादा नुकसान हुआ। जिस पर उसने बाइक सुधार के लिए खर्च मांगा। आरोपियों ने कहा कि वह फोन कर घर से पैसा मंगा रहा हैं। लेकिन   आरोपी ने अपने साथियों को बुलाया लिया। इसके बाद पीडि़त से मारपीट करने लगे और उसकी बाइक भी अपने कब्जे में ले ली। अशोक ने आरापियों ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। यहां से उसे  चिरहुला मंदिर के पास एक सूनसान जगह पर ले गए। जहां करीब एक घंटे तक पिटाई किए। 
पीडि़त परिवार ने नहीं कराई थी रिपोर्ट
पीडि़त अशोक को डेढ़ घंटे तक मारपीट के बाद किसी तरह बाइक देकर छोड़ा गया। वह अपने घर पहुंचा। लेकिन थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पीडि़त परिवार का कहना था कि आरोपियों को पहचाने नहीं थे। कोई सबूत भी हमारे पास नहीं था। इसलिए शिकायत करने नहीं गए। लेकिन किसी ने वीडियो बना लिया था, जो वायरल कर दिया। इससे हमारी मदद हो गई। पुलिस ने खुद आरोपियों को पकड़ लिया। 
24 घंटे बाद वीडिया वायरल
इस घटना का वीडियो शनिवार की सुबह यानी 24 घंटे बाद वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही आईजी और एसपी ने अमहिया थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कुछ ही घंटे में पीडि़त को ढूढ़ा। इसके बाद चार आरोपियों को भी दबोच लिया।

Created On :   4 Sep 2021 8:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story